शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में घर बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेगा नया कमर्शियल सेक्टर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी शहर में अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) बावल रोड पर एक नया…


Haryana News: रेवाड़ी में घर बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेगा नया कमर्शियल सेक्टर
Haryana News: रेवाड़ी में घर बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेगा नया कमर्शियल सेक्टर
Google News Follow us on Google

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी शहर में अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) बावल रोड पर एक नया कमर्शियल सेक्टर विकसित करने जा रहा है। इसे सेक्टर-17 के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके लिए लगभग 18 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट तय किया गया है।

Advertisement

HSVP के कार्यकारी अभियंता ने इस्टेट अधिकारी को डिमार्केशन का प्लान भेजने के लिए कहा है। इसके बाद ही नए सेक्टर के लिए अन्य टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हालांकि, शहरवासियों में इस नए सेक्टर को लेकर उम्मीद के साथ-साथ कई सवाल भी उठ रहे हैं। उनका कहना है कि HSVP पहले भी सेक्टर-5 और लघु सचिवालय के पीछे कमर्शियल साइट और सेक्टर-18 में कमर्शियल साइट विकसित कर चुका है, लेकिन आज भी इन जगहों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

सेक्टर-5 में न तो सार्वजनिक शौचालय की सुविधा है और न ही कोई पार्क विकसित किया गया है। सड़कें गड्ढों से भरी हैं और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसी तरह लघु सचिवालय के पीछे की कमर्शियल साइट भी बदहाल स्थिति में है।

शहरवासियों का सवाल है कि क्या यह नया सेक्टर भी पुरानी साइटों की तरह अधूरा और अव्यवस्थित छोड़ दिया जाएगा या इसे पूरी तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने HSVP से अपेक्षा जताई है कि इस बार सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सेक्टर-17 को समय पर और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जाए।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

यह नया सेक्टर रेवाड़ी के व्यापारिक और आवासीय विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि HSVP इस बार शहरवासियों की शिकायतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नया सेक्टर पूरी तरह से विकसित करेगा और पहले की तरह अधूरा या गंदगी भरा नहीं रहेगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp