बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! हरियाणा में 686 स्कूलों में खुलेंगी ई-लाइब्रेरी, युवाओं की पढ़ाई का स्तर होगा उन्नत

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 686 सरकारी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पहल को स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद…


Haryana News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! हरियाणा में 686 स्कूलों में खुलेंगी ई-लाइब्रेरी, युवाओं की पढ़ाई का स्तर होगा उन्नत
Haryana News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! हरियाणा में 686 स्कूलों में खुलेंगी ई-लाइब्रेरी, युवाओं की पढ़ाई का स्तर होगा उन्नत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 686 सरकारी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पहल को स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।

Advertisement

इस योजना के तहत पहले से मौजूद भाषा प्रयोगशालाओं को अब डिजिटल लाइब्रेरी में परिवर्तित किया जाएगा। स्कूलों में उपलब्ध कंप्यूटर, हेडफोन और इंटरनेट की सहायता से छात्र राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय से सीधे जुड़ सकेंगे। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री मिलेगी और वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

ई-लाइब्रेरी में लाखों ई-पुस्तकें, शोध पत्र, पत्रिकाएं और अन्य अध्ययन सामग्री फ्री में उपलब्ध होंगी। आम नागरिक भी अपनी रुचि अनुसार इन पुस्तकालयों का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्थानीय लोग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी इन लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ई-लाइब्रेरी की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इसमें जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक और एक एबीआरसी शामिल होंगे। कमेटी हर महीने लाइब्रेरी के उपयोग और प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार करेगी।

प्रिंसिपल को लाइब्रेरी के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही लाइब्रेरी खोलते समय सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। इस पहल से छात्रों और युवाओं के लिए अध्ययन का स्तर उन्नत होगा और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp