बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण हरियाणा में वंदे भारत और सुपरफास्ट ट्रेनों का नया ठहराव तय

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। महेंद्रगढ़, सतनाली और अटेली रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू होगा। इससे यात्रियों को यात्रा…


Haryana News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण हरियाणा में वंदे भारत और सुपरफास्ट ट्रेनों का नया ठहराव तय
Haryana News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण हरियाणा में वंदे भारत और सुपरफास्ट ट्रेनों का नया ठहराव तय
Google News Follow us on Google

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। महेंद्रगढ़, सतनाली और अटेली रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू होगा। इससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा और समय की बचत होगी।

Advertisement

सांसद के प्रयास रंग लाए

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की रेलवे संबंधी मांगें रखीं। सांसद के प्रयासों का परिणाम अब यात्रियों के सामने आने वाला है।

महेंद्रगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव

महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत हो चुका है। इससे महेंद्रगढ़ और आसपास के लोग तेज़ और आरामदायक ट्रेन सेवा का लाभ उठा पाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सतनाली और अटेली में लंबी दूरी की ट्रेनें

अटेली स्टेशन पर बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस और बांद्रा- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में से किसी एक ट्रेन का ठहराव होगा। सतनाली स्टेशन पर सैनिक एक्सप्रेस, बीकानेर- दिल्ली इंटरसिटी और सीकर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में से किसी एक ट्रेन का ठहराव मिलेगा।

ट्रेन डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बीकानेर- दिल्ली सराय इंटरसिटी में 16 सितंबर से और दिल्ली सराय- बीकानेर मार्ग में 18 सितंबर से 1 सेकेंड एसी और 3 थर्ड श्रेणी डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा और सीटें उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp