बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: नूंह जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर, बाजरे की फसल सरकारी खरीद से बाहर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की फसल की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार किसानों को सरकारी रेट पर बाजरा नहीं मिल रहा है।…


Haryana News: नूंह जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर, बाजरे की फसल सरकारी खरीद से बाहर
Haryana News: नूंह जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर, बाजरे की फसल सरकारी खरीद से बाहर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की फसल की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार किसानों को सरकारी रेट पर बाजरा नहीं मिल रहा है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की बजाय केवल भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को भरपाई देने का निर्णय लिया है। इसका मतलब यह है कि बाजरा प्राइवेट बाजार में ही बिकेगा और उसके बदले किसानों के बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा तय की गई राशि डाली जाएगी।

Advertisement

नूंह जिले में इस साल औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण बाजरे की अधिकांश फसल खराब हो चुकी है। जो फसल बची है, उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। किसान बताते हैं कि उन्हें बाजरे के लिए 2,000 से 2,300 रुपए प्रति क्विंटल तक ही मिल रहे हैं, जबकि MSP 2,725 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। लगातार बारिश और उचित भाव न मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि अभी तक बाजरे की सरकारी खरीद का आदेश नहीं आया है। सरकार की तरफ से केवल 2023-24 की तर्ज पर भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत केवल उन किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने “मेरी फसल- मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन किसानों के लिए मंडी में गेट पास काटा जाएगा और उनकी फसल प्राइवेट स्तर पर बेची जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जो किसान फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं, उन्हें इस फैसले के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने फसल का रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि भावांतर भरपाई का लाभ ले सकें। इस योजना का उद्देश्य किसानों को MSP से कम भाव मिलने की स्थिति में आर्थिक राहत देना है।

इस साल की भारी बारिश और खराब फसल की स्थिति ने बाजरा उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकार की भावांतर भरपाई योजना से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन किसानों की उम्मीदों के मुताबिक उचित और नियमित MSP पर खरीद न होने से उनका लाभ सीमित रहेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp