शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Haryana News: मेट्रो अस्पताल रेवाड़ी की बडी पहल

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: रेवाड़ी: शहर के Metro Hospital ने मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से…


Haryana News: रेवाड़ी: शहर के Metro Hospital ने मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस हेल्थ कार्ड का औपचारिक अनावरण किया और इसके लाभों की जानकारी दी।

Advertisement

मेट्रो अस्पताल ने पत्रकारों के लिए लॉन्च किया प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड

dr neeraj

पत्रकार समाज के दर्पण होते है: डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और वे दिन-रात काम करके लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल की कई स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रियायत और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

https://www.instagram.com/reel/DSwZ19xAmJb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी: व्यस्त दिनचर्या और लगातार काम के दबाव के कारण कई बार पत्रकार अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से यह पहल की गई है, ताकि पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Advanced Surgical Care in Rewari

जानिए कैसे मिलेगा कार्ड: अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड प्राप्त करने के लिए पत्रकारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें यह हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को रेवाड़ी अस्पतालव में प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड लॉच किया। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने इसको लेकर जानकारी दी।Haryana News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp