रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryna News: रेवाड़ी–रींगस ट्रेन को नियमित चलाने की मंजूरी, यात्रियों में खुशी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryna News: हरियाणा के या​त्रियों की बडी खुशी की खबर है। लंबे समय से रेवाड़ी–रींगस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री…


Haryna News: हरियाणा के या​त्रियों की बडी खुशी की खबर है। लंबे समय से रेवाड़ी–रींगस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने सांसद Rao Inderjit Singh को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि रेवाड़ी–रींगस के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी को अब नियमित रूप से चलाने की मंजूरी दे दी गई है।

Advertisement

आवागमन में होगा सुधार: रेल मंत्रालय के अनुसार पहले यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09637/09638 के रूप में विशेष ट्रेन के तौर पर संचालित हो रही थी। अब इसे नियमित सेवा में शामिल कर गाड़ी संख्या 59633/59634 रेवाड़ी –रींगस पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा। इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जानिए क्या है समय: योगिन्द्र चौहान के अनुसार गाड़ी संख्या 09638 रिगस रेलवे स्टेशन से दोपहर 14:55 पर चलतीं है और रेवाड़ी जंक्शन शाम 18:20 पर पहुंचती है। जबकि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से दोपहर 11:00 बजे चलती है और रिगंस जंक्शन दोपहर 14:20 पर पहुंचती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जताया आभार: बता दे कि इस निर्णय पर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यात्रियों द्वारा इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की जा रही थी। रेल मंत्रालय द्वारा इसे मंजूरी देने से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को राहत मिलेगी और कहा कि जनहित से जुड़े इस फैसले से क्षेत्र में रेल सुविधाएं और बेहतर होंगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp