बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, हरियाणा में तेल का कोटा घटाने का आदेश हुआ जारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सितंबर माह से राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले सरसों के तेल की मात्रा घटा दी है। अब यूनिट के हिसाब से ही तेल दिया जाएगा। पहले…


Haryana News: राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, हरियाणा में तेल का कोटा घटाने का आदेश हुआ जारी
Haryana News: राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, हरियाणा में तेल का कोटा घटाने का आदेश हुआ जारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सितंबर माह से राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले सरसों के तेल की मात्रा घटा दी है। अब यूनिट के हिसाब से ही तेल दिया जाएगा। पहले जहां अधिक तेल मिलता था वहीं अब सीमित कर दिया गया है। इससे गरीब परिवारों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Advertisement

नए नियम की व्यवस्था

सरकार के आदेश के अनुसार जिन राशन कार्ड में दो सदस्य हैं उन्हें केवल एक लीटर सरसों का तेल मिलेगा। वहीं तीन या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों को सिर्फ दो लीटर तेल दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को 30 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा।

सोनीपत जिले का हाल

सोनीपत में इस महीने 2 लाख 55 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक पंजीकृत हैं जिनमें 7 लाख से अधिक सदस्य दर्ज हैं। जिले में 21 लाख किलो से ज्यादा गेहूं और करीब 4 लाख लीटर सरसों तेल की एलोकेशन हुई है। इसमें से करीब पांच प्रतिशत तेल 2 लीटर से घटाकर 1 लीटर बोतलों में बांटा गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उपभोक्ताओं की नाराजगी

इस नए आदेश से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। मशीनें अपडेट होने के बाद ही बुधवार से वितरण शुरू हुआ। कई लोगों को आदेश की जानकारी नहीं थी लेकिन जैसे ही उन्हें कम तेल मिला उन्होंने विरोध जताया। लोगों का कहना है कि सरकार चाहे दर बढ़ा देती लेकिन तेल की मात्रा नहीं घटाती।

गरीबों पर असर

गरीब परिवारों के लिए यह फैसला भारी साबित हो रहा है। दर्शन और मीनू जैसे राशन कार्ड धारकों ने साफ कहा कि वे 100 रुपये देकर भी दो लीटर तेल लेने को तैयार थे। उनका कहना है कि कटौती से घर की जरूरतें पूरी नहीं हो पाएंगी और सीधे गरीब की थाली पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp