शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: बल्लभगढ़ में 11 साल बाद तैयार हुआ अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, शहर बनेगा आधुनिक और खूबसूरत

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के बल्लभगढ़ को लंबे इंतजार के बाद बड़ा तोहफा मिला है। 11 साल के इंतजार के बाद 18 करोड़ रुपए की लागत से 600 सीटों वाला अत्यधिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम…


Haryana News: बल्लभगढ़ में 11 साल बाद तैयार हुआ अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, शहर बनेगा आधुनिक और खूबसूरत
Haryana News: बल्लभगढ़ में 11 साल बाद तैयार हुआ अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, शहर बनेगा आधुनिक और खूबसूरत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के बल्लभगढ़ को लंबे इंतजार के बाद बड़ा तोहफा मिला है। 11 साल के इंतजार के बाद 18 करोड़ रुपए की लागत से 600 सीटों वाला अत्यधिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो गया है। इसमें विशाल हॉल, लिफ्ट, रैंप और अन्य आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। माना जा रहा है कि यह सभागार बल्लभगढ़ को नई पहचान दिलाने में मदद करेगा।

Advertisement

इस ऑडिटोरियम का उद्घाटन हवन के साथ किया गया और इसका लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इसे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। यह स्थल सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक बड़ा केंद्र साबित होगा। यहां लोग अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा।

उद्घाटन के दौरान मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ में विकास की नई लहर आएगी। इसी कड़ी में शहर को बिजली के तारों से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने 2800 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

आने वाले 1 से 2 सालों में शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। इससे न केवल शहर की सूरत बदलेगी बल्कि सुरक्षा और सौंदर्य में भी सुधार होगा।

भविष्य में सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा और हरित क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे बल्लभगढ़ न केवल आधुनिक बनेगा बल्कि यहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp