
Haryana News: हरियाणा की टेक्सटाइल नगरी पानीपत में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की पूरी तैयारी हो चुकी है। पुराने बस स्टैंड को ई-डिपो में बदल दिया गया है। इस डिपो में कुल 40 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड से उनकी उपलब्धता को लेकर बातचीत जारी है।
उद्घाटन की संभावना
यदि इसी सप्ताह नई इलेक्ट्रिक बसें डिपो में पहुँच जाती हैं, तो 23 सितंबर को रिबन काटकर उद्घाटन किया जाएगा। अगर बसें समय पर नहीं आती हैं, तो अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा ई-बस डिपो का उद्घाटन किया जाएगा।
बस स्टॉप की व्यवस्था
शहर में 14 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के बाहर समालखा, शाहरपुर, असंध और घरौंडा क्षेत्र को कवर करने के लिए अलग से आउटर बस स्टॉप होंगे। सिटी बस सेवा को यूपी के शामली तक संचालित करने की योजना भी बनाई गई है। नई बसों के आने से पहले सभी बेसिक सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करने पर काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इन बसों के स्टापेज और उनके ठहराव तक की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वर्तमान में शहर में केवल 5 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रही हैं। उनके अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए 40 नई बसें खरीदी गई हैं।
वर्तमान संचालन और विस्तार
वर्तमान में जो इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, वह पानीपत के नए बस अड्डे से लेकर टोल प्लाजा तक का सफर तय करती हैं। नई बसों के आने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
