मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में शुरू हुई एक ओर बडी अवॉर्ड योजना , इन कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सम्मान

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने साल 2024 और 2025 में बेहतर शासकीय कार्यों और इनोवेटिव प्रयासों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके तहत 25 दिसंबर को उन…


Haryana News: हरियाणा में गुड गवर्नेंस अवॉर्ड योजना शुरू, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सम्मान
Haryana News: हरियाणा में गुड गवर्नेंस अवॉर्ड योजना शुरू, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सम्मान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने साल 2024 और 2025 में बेहतर शासकीय कार्यों और इनोवेटिव प्रयासों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके तहत 25 दिसंबर को उन कर्मचारियों को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड दिया जाएगा जिन्होंने अपनी सेवाओं के माध्यम से प्रशासनिक सुधार और उत्कृष्टता में योगदान दिया है। इस पुरस्कार के लिए अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक कर्मचारी 13 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Haryana News

Advertisement

हरियाणा सरकार का यह प्रयास सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देना है। इससे न केवल कर्मचारी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएंगे बल्कि राज्य की सरकारी सेवाओं में भी सुधार होगा। यह अवॉर्ड कर्मचारियों को प्रेरित करने और उनकी मेहनत को सम्मानित करने का भी एक जरिया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए केवल एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और आई.ए.एस. अधिकारियों को छोड़कर हर प्रकार के नियमित या अनुबंध कर्मचारियों को आवेदन का मौका दिया गया है। कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय या विभागाध्यक्ष अथवा संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी के माध्यम से इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन स्टेट फ्लैगशिप अवॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाएंगे।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी किसी प्रोजेक्ट, योजना या प्रोग्राम को चुनकर उसका विवरण और उपलब्धियां पोर्टल पर अपलोड करेंगे। विभागाध्यक्ष और एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी इन आवेदनों की समीक्षा कर नॉमिनेशन के लिए चयन करेंगे। इस तरह से चुने गए प्रतिभागी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड के लिए नामांकित होंगे।Haryana News

इसलिए जो भी कर्मचारी इनोवेटिव और प्रभावशाली सरकारी कार्यों में शामिल हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर इस सम्मान का हिस्सा बन सकते हैं। 13 दिसंबर की आखिरी तारीख है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है। गुड गवर्नेंस अवॉर्ड हरियाणा सरकार की विकास यात्रा में एक अहम कदम साबित होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp