मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: गुस्साए कांवड़ियों ने जगाधरी में लगाया जाम, कार की टक्कर से कांवड खंडित

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में वीरवार रात कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। मटका चौक के पास हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी कांवड़िया राहुल…


Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में वीरवार रात कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। मटका चौक के पास हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी कांवड़िया राहुल को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। हादसे से नाराज़ कांवड़ियों ने मौके पर भारी हंगामा किया और सड़क जाम कर दी, जिससे पूरे इलाके में यातायात बाधित हो गया।

Advertisement

घटना उस समय हुई जब राहुल अपने साथियों अजय और अजीत के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। अचानक एक लापरवाह कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और उसकी कांवड़ टूट गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

कांवड़ खंडित होते ही आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालु मौके पर जमा हो गए और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि आरोपी चालक नशे में था और कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एएसपी अमरिंद्र सिंह और डीएसपी राजीव मिगलानी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ कांवड़ियों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्गों से करवाई ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। हालांकि कांवड़िए आरोपी की गिरफ्तारी और खंडित कांवड़ की पूर्ति के लिए हरिद्वार से नया गंगाजल मंगवाने की मांग पर अड़े रहे।

करीब एक घंटे तक चला हंगामा पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित कांवड़िए को हरिद्वार से गंगाजल मंगवाकर दिया जाएगा, तब जाकर श्रद्धालु शांत हुए और जाम हटाया गया

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp