शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: लाडो लक्ष्मी स्कीम में फर्जीवाड़े पर अलर्ट जारी, अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के निर्देश दिए

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को…


Haryana News: लाडो लक्ष्मी स्कीम में फर्जीवाड़े पर अलर्ट जारी, अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के निर्देश दिए
Haryana News: लाडो लक्ष्मी स्कीम में फर्जीवाड़े पर अलर्ट जारी, अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के निर्देश दिए
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सहयोग देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। लेकिन हाल ही में सरकार की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

Advertisement

स्कीम की वेरिफिकेशन के दौरान करीब 25 हजार फर्जी आवेदन पकड़े गए। कई जगह ऐसे मामले सामने आए जहां आवेदन तो महिलाओं के नाम पर किया गया, लेकिन असल में पूरा फॉर्म पुरुषों ने भर रखा था। कई पुरुषों ने महिलाओं की फोटो और नकली आईडी लगाकर अपने नाम से फायदा लेने की कोशिश की। लगभग 1,237 आवेदन ऐसे मिले जिनमें फोटो महिला की थी लेकिन आवेदनकर्ता पुरुष था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सिर्फ हरियाणा के लोग ही इस फर्जीवाड़े में शामिल नहीं थे बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी हजारों महिलाओं ने स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया। वेरिफिकेशन में पता चला कि पंजाब की 11,908 महिलाओं, हिमाचल की 2,732 महिलाओं, उत्तर प्रदेश की 4,785 महिलाओं, दिल्ली की 2,932 महिलाओं और राजस्थान की 1,339 महिलाओं ने भी आवेदन भर दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यह स्कीम केवल हरियाणा की महिलाओं के लिए है। ऐसे में इन प्रदेशों की महिलाओं के आवेदन अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करते हैं। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी फर्जी आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी गलत व्यक्ति इसका फायदा न उठा सके।

सरकार अब हर आवेदन की दोबारा जांच करवा रही है ताकि असल हकदार महिलाओं तक ही इस स्कीम का लाभ पहुंच सके। इस घटना के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और सिस्टम को और मजबूत बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp