बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में अब आधार कार्ड अनिवार्य, असाध्य रोगियों और विधवाओं को मिलेगा सही लाभ

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने असाध्य बीमारियों के इलाज, विधवा-विधुरों और कुंवारों की पेंशन तथा पद्म पुरस्कार विजेताओं के गौरव सम्मान के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यह कदम…


Haryana News: हरियाणा में अब आधार कार्ड अनिवार्य, असाध्य रोगियों और विधवाओं को मिलेगा सही लाभ
Haryana News: हरियाणा में अब आधार कार्ड अनिवार्य, असाध्य रोगियों और विधवाओं को मिलेगा सही लाभ
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने असाध्य बीमारियों के इलाज, विधवा-विधुरों और कुंवारों की पेंशन तथा पद्म पुरस्कार विजेताओं के गौरव सम्मान के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यह कदम योजनाओं में पारदर्शिता लाने और सही लाभार्थियों तक मदद पहुँचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Advertisement

अब तृतीय और चतुर्थ स्तर के कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मासिक वित्तीय सहायता पाने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। बिना आधार नंबर के इस सहायता का लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।

विधवाओं, विधुरों और अविवाहित व्यक्तियों को मिलने वाली पेंशन का लाभ भी अब केवल आधार कार्ड के माध्यम से ही मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पेंशन केवल योग्य और वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को मिलने वाली 10 हजार रुपये मासिक गौरव सम्मान राशि भी आधार कार्ड से ही प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को नियमित और पारदर्शी वित्तीय सहायता देना है।

योजनाओं के लिए आवेदन करते समय व्यक्ति का प्रमाणीकरण केवल आधार कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। यदि किसी आवेदक के पास आधार संख्या नहीं है, तो उसे नामांकन के लिए आवेदन करना होगा। 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के मामले में आवेदन उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति से स्वीकार किया जाएगा। आधार बनने तक पहचान के अन्य प्रमाणों के आधार पर भी अस्थायी आर्थिक सहायता दी जा सकेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp