गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: पर्यटकों के लिए खास मौका! मानसून के बाद कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी शुरू, 1-7 अक्टूबर तक होगी फ्री एंट्री

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में सफारी का आनंद लेने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। मानसून सीजन के कारण 3 महीने तक बंद रहने वाला यमुनानगर का कलेसर नेशनल पार्क अब फिर से…


Haryana News: पर्यटकों के लिए खास मौका! मानसून के बाद कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी शुरू, 1-7 अक्टूबर तक होगी फ्री एंट्री
Haryana News: पर्यटकों के लिए खास मौका! मानसून के बाद कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी शुरू, 1-7 अक्टूबर तक होगी फ्री एंट्री
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में सफारी का आनंद लेने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। मानसून सीजन के कारण 3 महीने तक बंद रहने वाला यमुनानगर का कलेसर नेशनल पार्क अब फिर से खुल गया है। खास बात यह है कि 1 से 7 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए कलेसर वाइल्ड लाइफ में एंट्री फ्री रहेगी।

Advertisement

वन विभाग ने कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए 14 किलोमीटर लंबे खूबसूरत रास्ते की व्यवस्था की है। जंगल सफारी के लिए 4 प्राइवेट गाड़ियों का भी इंतजाम किया गया है। पर्यटक इस सफारी के दौरान करीब 2 घंटे तक जंगल के नजारों को अपने कैमरों में कैद कर सकते हैं। सफारी का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

जंगल सफारी के दौरान पर्यटक चीता, बाघ, हाथी, सांभर और खरगोश जैसे जानवरों को देख सकते हैं। इसके अलावा अजगर और कोबरा का भी दर्शन होगा। पार्क में फिलहाल एक चीता, 46 तेंदुए और 15 हाथी मौजूद हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वन्य प्राणी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यमुनानगर का कलेसर नेशनल पार्क यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से सटा हुआ है। इसके आसपास हथिनीकुंड बैराज, प्राचीन मठ और कई ऐतिहासिक मंदिर भी हैं। ऐसे में इन जगहों पर आने वाले पर्यटक कलेसर जंगल सफारी का आनंद लेने भी बड़ी संख्या में आते हैं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि जंगल सफारी में पर्यटकों के लिए केवल विभाग की प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यटकों को प्राइवेट गाड़ी या पैदल घूमने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp