गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में शुरू होगी नई योजना, पुराने वाहनों की पहचान कर बंद होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: एनसीआर क्षेत्र के हरियाणा जिलों में अब पुराने वाहनों के मालिकों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने…


Haryana News: हरियाणा में शुरू होगी नई योजना, पुराने वाहनों की पहचान कर बंद होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई
Haryana News: हरियाणा में शुरू होगी नई योजना, पुराने वाहनों की पहचान कर बंद होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई
Google News Follow us on Google

Haryana News: एनसीआर क्षेत्र के हरियाणा जिलों में अब पुराने वाहनों के मालिकों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। जल्द ही ऐसे वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा जो तय उम्र सीमा पूरी कर चुके हैं या फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरते। यह फैसला प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अहम माना जा रहा है।

Advertisement

सरकार की इस नई योजना के तहत पेट्रोल पंपों पर एआई तकनीक से लैस ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। जैसे ही वाहन पंप पर पहुंचेगा, कैमरा उसकी नंबर प्लेट स्कैन करेगा और वाहन से जुड़ी सारी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी। अगर गाड़ी तय अवधि पार कर चुकी होगी या फिटनेस फेल होगी तो स्क्रीन पर मैसेज आएगा कि “इस वाहन को ईंधन न दें।” इससे फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट या पुराने वाहनों के उपयोग पर रोक लग सकेगी।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का एक बड़ा कारण पुराने वाहन भी हैं। इसी वजह से 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को अब ईंधन नहीं देने की योजना बनाई गई है। हरियाणा परिवहन विभाग ने इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। जैसे ही सीएम नायब सैनी की मंजूरी मिलेगी, कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पहले चरण में गुरुग्राम के 850 से अधिक पेट्रोल पंपों पर स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद यह सिस्टम फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और रेवाड़ी तक भी लागू किया जाएगा। इस योजना से प्रदूषण नियंत्रण में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है। साथ ही यह पहल देश में तकनीकी निगरानी से प्रदूषण पर नियंत्रण का एक आधुनिक उदाहरण बनेगी।

हालांकि, इस योजना के लागू होने पर कुछ वाहन मालिकों के विरोध की संभावना भी जताई जा रही है। खासकर वे लोग जिनकी गाड़ियां भले ही पुरानी हैं, लेकिन अभी भी अच्छी स्थिति में हैं और कम चली हैं। ऐसे वाहनों को छूट देने या विशेष राहत देने पर सरकार विचार कर सकती है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अंतिम निर्णय लेने से पहले इस पहलू पर रणनीति तैयार करेंगे ताकि आम लोगों को अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp