मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस श्हर में बनेगा आधुनिक रिंग रोड, 250 करोड़ की लागत होगा तैयार

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News  :मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार कुरुक्षेत्र को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने के लिए लगातार काम कर रही…


Haryana News: 250 करोड़ की लागत से हरियाणा में बनेगा आधुनिक रिंग रोड, यातायात सुगमता और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Haryana News: 250 करोड़ की लागत से हरियाणा में बनेगा आधुनिक रिंग रोड, यातायात सुगमता और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Google News Follow us on Google

Haryana News  :मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार कुरुक्षेत्र को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान देने का वादा किया था, जो अब धीरे-धीरे पूरा होता जा रहा है

Advertisement

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही कुरुक्षेत्र शहर में एक आधुनिक रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। यह राशि शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने में खर्च होगी।

सैनी ने यह भी बताया कि ज्योतिसर में महाभारत काल की घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र लगभग तैयार हो चुका है। इसे इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान जनता के लिए खोलने की योजना है। इस बार विदेश मंत्रालय की खास भागीदारी के साथ 24 देशों के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होंगे, जिससे यह कार्यक्रम और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

नया रिंग रोड कुरुक्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगा। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और शहर की सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या भी घटेगी। यह परियोजना न केवल पर्यटकों के लिए बेहतर माहौल बनाएगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी सफर को आसान और सुरक्षित बनाएगी।

कुरुक्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यह कदम राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम साबित होगा। आने वाले समय में यह जगह और भी ज्यादा लोगों को आकर्षित करेगी और धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp