
धारूहेड़ा: नन्दरामपुरवास गांव में बाबा विश्वनदास महाराज जी का विशाल मेला आगामी मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार, 6 अक्टूबर की रात को होगी।Haryana News
इस दिन शाम 8 बजे से भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। इसके बाद मंगलवार सुबह 7 बजे हवन-पूजन और 9 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता को 51 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर गुप्ता (अनुपूर्णा ट्रेडर्स, मेरठ) मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जितलाल चन्द्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार जैन (राजनगर दिल्ली), श्याम यादव (पूर्व एसीपी दिल्ली पुलिस), अजय भूषण डोडवाल और जितेंद्र लखनपाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।Haryana News
मेले की सबसे बड़ी आकर्षण इनामी कुश्ती रहेगी, जिसकी राशि 51,000 रुपये रखी गई है। इस आयोजन की विशेष जिम्मेदारी अनुपम यादव एवं परिवार द्वारा निभाई जाएगी। इसके अलावा मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
