शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में बनने जा रहा हाईटेक खेल स्टेडियम, युवाओं के लिए खुलेगी खेलों की नई दुनिया

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव जोनियावास में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो…


Haryana News: रेवाड़ी में बनने जा रहा हाईटेक खेल स्टेडियम, युवाओं के लिए खुलेगी खेलों की नई दुनिया
Haryana News: रेवाड़ी में बनने जा रहा हाईटेक खेल स्टेडियम, युवाओं के लिए खुलेगी खेलों की नई दुनिया
Google News Follow us on Google

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव जोनियावास में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस स्टेडियम का निर्माण 70 लाख रुपए की धनराशि से किया जाएगा। स्टेडियम में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के लिए मैदान, इंडोर जिम और कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement

इस स्टेडियम के निर्माण में यूनाइटेड ब्राइवरीज कंपनी अपने CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत सहयोग कर रही है। खेल परिसर युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा और जोनियावास के साथ-साथ आसपास के गांवों के युवा भी अपने घर के पास बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी, जिससे खिलाड़ी रात में भी अभ्यास कर सकेंगे और रात के समय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव होगा। ग्राम पंचायत सरपंच प्रियंका ने बताया कि स्टेडियम युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण का मंच देगा। इसके अलावा, फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अभ्यास स्थल साबित होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

प्रियंका सरपंच ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण से ग्रामीण प्रतिभाएं निखरेंगी और वे दमदार प्रदर्शन कर अपने गांव का नाम रोशन कर सकेंगे। स्टेडियम के निर्माण को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों के युवा घर के पास ही अभ्यास कर पाएंगे।

स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह परियोजना ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp