बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम, हरियाणा सरकार ने गुटखा और तंबाकू पर लगाया प्रतिबंध

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल के लिए पूरी तरह प्रतिबंध…


Haryana News: स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम, हरियाणा सरकार ने गुटखा और तंबाकू पर लगाया प्रतिबंध
Haryana News: स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम, हरियाणा सरकार ने गुटखा और तंबाकू पर लगाया प्रतिबंध
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब इन उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पूरी तरह से रोकी जाएगी।

Advertisement

सख्त कार्रवाई और जुर्माना

सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि यदि कोई व्यक्ति या दुकान इन उत्पादों की बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आदेश के मुताबिक, दोषियों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा ।

स्वास्थ्य की दृष्टि से जरूरी कदम

हरियाणा सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि गुटखा, पान मसाला और तंबाकू में निकोटिन, भारी धातु और अन्य हानिकारक रसायन होते हैं। इनका लगातार सेवन मुंह, गला, फेफड़े और शरीर के अन्य हिस्सों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या

हरियाणा में हर महीने लगभग 3 हजार नए कैंसर के मरीज सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने जनहित और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लागू किया है।

केंद्र सरकार ने 2011 में पहले ही तंबाकू और निकोटिन वाले उत्पादों पर बैन लगा दिया था। हरियाणा सरकार ने अब इसी नीति को आगे बढ़ाते हुए अपने प्रदेश में भी गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp