बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज में 15 हजार स्टूडेंट्स के लिए 6 मंजिला सुपर मॉडर्न बिल्डिंग तैयार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा फरीदाबाद स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। यहां नेहरू कालेज का नया भवन बहुत जल्द स्टूडेंट्स के लिए तैयार होने वाला है। नया भवन…


Haryana News: फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज में 15 हजार स्टूडेंट्स के लिए 6 मंजिला सुपर मॉडर्न बिल्डिंग तैयार
Haryana News: फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज में 15 हजार स्टूडेंट्स के लिए 6 मंजिला सुपर मॉडर्न बिल्डिंग तैयार
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा फरीदाबाद स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। यहां नेहरू कालेज का नया भवन बहुत जल्द स्टूडेंट्स के लिए तैयार होने वाला है। नया भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उम्मीद है कि अगले साल जून तक स्टूडेंट्स को यह नया भवन सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

इस नए भवन के तैयार होने पर स्टूडेंट्स को प्राइवेट कालेज जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल 24×7 लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशालाएं, वातानुकूलित सेमिनार हाल और विश्राम गृह जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

पिछले 12 साल से नेहरू कालेज में क्लर्क के रूप में काम कर रहे सत्यवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कालेज की पुरानी बिल्डिंग की जर्जर हालत देखी है। PWD ने 2016 में इसे कंडम घोषित कर दिया था। वर्तमान में कालेज में लगभग 7 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं और इग्नू तथा गुरु जंभेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर भी यहां चलता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सत्यवीर सिंह ने बताया कि साल 2019 में नए भवन का शिलान्यास हुआ था, लेकिन 2023 में बजट की कमी के कारण काम रुक गया। लोक निर्माण विभाग ने 35 करोड़ रुपए की मांग की, लेकिन केवल 14 करोड़ रुपए का बजट मिला। इसी से अब निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है।

नए भवन में 15 हजार स्टूडेंट्स के बैठने की व्यवस्था होगी। यह छह मंजिला होगा और चारों तरफ लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। नया भवन प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CET, HTET और NEET का आयोजन भी आसानी से करवा सकेगा। सत्यवीर सिंह का मानना है कि लगभग 50 साल पुराने इस कालेज का नया भवन स्टूडेंट्स के लिए नई उम्मीद, नया भरोसा और नई पहचान लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp