
Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए एक और बड़ी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड नेशनल हाईवे पर 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।Haryana News
लाइनों को शिफ्ट करने के लिए भेजा पत्र: ओवरब्रिज का कार्य शुरू होन से पहले पहले बिजली और पेयजल विभाग को अपनी-अपनी लाइनों को शिफ्ट करने के लिए पत्र भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन अवरोधों को जल्द दूर कर लिया जाएगा ताकि प्रोजेक्ट का काम तय समय पर शुरू किया जा सके।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट: यह फ्लाईओवर गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा और इसके बन जाने से न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय आवागमन भी सुगम और सुरक्षित होगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।Haryana News
लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ सुरेंद्र कुमार के अनुसार, यह फ्लाईओवर चुंगी नंबर-1 से शुरू होकर वन विभाग के हर्बल पार्क तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण से गुरुग्राम से नूंह, अलवर और फिरोजपुर झिरका की ओर जाने वाले वाहनों को लगातार जाम से राहत मिलेगी।Haryana News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
जाम व भीड से मिलेगी राहत: बता दे फिलहाल दमदमा चौक, बस स्टैंड, सिटी थाना चौक और अंबेडकर बाईपास चौक पर भारी भीड़भाड़ रहती है, जिससे यात्रियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। फ्लाईओवर बनने के बाद इन मार्गों पर ट्रैफिक सुचारू होगा और लोगों का सफर समय से पूरा हो सकेगा।
