मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: 95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ :प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News : प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि "मन की बात कार्यक्रम ने जनभागीदारी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। आज हम सबके प्रेरणास्रोत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…


95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ :प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव
95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ :प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव
Google News Follow us on Google

Haryana News : प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि “मन की बात कार्यक्रम ने जनभागीदारी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। आज हम सबके प्रेरणास्रोत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को आप सभी के साथ सुनना एक सम्मान का क्षण रहा। मन की बात’ देशवासियों से जुड़ने का एक प्रेरणादायी माध्यम है, जिससे हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का भाव मिलता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।Haryana News

Advertisement

बता दे रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम धारूहेड़ा में सुना गया। इस मौके पर प्रदेश सहसंयोजक अभिमन्यु राव और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली जिलाध्यक्ष भी शमिल रहे। डॉ. वंदना पोपली के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव जी (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री हरियाणा) की विशेष उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया ने किया। जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है और हमें सेवा व संकल्प की भावना से जुड़े रहने का संदेश देने के साथ साथ हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया कि भारत अब ट्रेकोमा जैसी आंखों की गंभीर बीमारी से मुक्त हो चुका है। साथ ही, देश के करीब 95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है। इन दोनों उपलब्धियों की WHO और ILO ने भी तारीफ की है।”

ये रहे मौजूद: राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव,पंडित हिमांशु पालीवाल,एडवोकेट प्रवीण शर्मा जिला संयोजक मन की बात, कार्यक्रम संयोजक मनोज सैनी पार्षद, व सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया, सी एम एमिनेट पर्सन राजकुमार सैनी,जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख सावन सैनी ,मंडल महामंत्री देवराज व नानक चंद खोला,मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंदेल, डीके बंसल,चक्षु शर्मा, जितेंद्र नेगी, सचिन मंडल विमलेश तोमर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष ईश्वर सैनी , बूथ अध्यक्ष उमेश सैनी व खेमचंद सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल,रामनिवास प्रजापत, पार्षद व बूथ अध्यक्ष राहुल जोशी साहित मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp