Friday, 9 October 2026

Haryana Metro News: इस रूट पर दौड़ेगी नई मेट्रो, 28 स्टेशन बनेंगे, लाखों लोगों को होगा फायदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Metro News: हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर को जल्द मंजूरी…


Haryana Metro News: हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इस परियोजना के पूरा होने पर गुरुग्राम, मानेसर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

Advertisement

10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी लागत

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर करीब 35 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर कुल 28 स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 10,428 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्लोबल सिटी और मानेसर को मिलेगा बड़ा फायदा

नई मेट्रो लाइन से तेजी से विकसित हो रही ग्लोबल सिटी और मानेसर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे उद्योग, कारोबार और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा: 10 सेकंड में कार का शीशा तोड़कर नकदी और साउंड सिस्टम चोरी

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने में यह परियोजना अहम भूमिका निभा सकती है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इन इलाकों में प्रस्तावित हैं 28 स्टेशन

सेक्टर-56, सेक्टर-61, सेक्टर-62, निरवाणा कंट्री, सेक्टर-66 (वाटिका चौक), सेक्टर-69, सेक्टर-70, सेक्टर-75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-88, सेक्टर-84, सेक्टर-85-89 चौक, सेक्टर-86-90 चौक, सेक्टर-91, काकरोला, सेक्टर M-15, सेक्टर M-6/7, सेक्टर M-4, सेक्टर M-B, मानेसर, सेक्टर P-4, सेक्टर P-5, सेक्टर P-7 और पचगांव सहित कुल 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp