मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana: M2K सोसाइटी धारूहेड़ा में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व महिला विरुद्ध अपराध बारे किया जागरूक

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana: वीरवार को प्रबंधक थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पीएसआई संजय ने अपनी अपनी टीम के साथ M2K सोसाइटी धारूहेड़ा का दौरा कर लोगो को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व महिला विरुद्ध अपराध…


M2K सोसाइटी धारूहेड़ा में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व महिला विरुद्ध अपराध बारे किया जागरूक
M2K सोसाइटी धारूहेड़ा में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व महिला विरुद्ध अपराध बारे किया जागरूक
Google News Follow us on Google

Haryana: वीरवार को प्रबंधक थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पीएसआई संजय ने अपनी अपनी टीम के साथ M2K सोसाइटी धारूहेड़ा का दौरा कर लोगो को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व महिला विरुद्ध अपराध बारे जागरुक किया।Haryana

Advertisement

इस अवसर पर प्रबंधक थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पीएसआई संजय ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा, तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे।Haryana

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर दें, पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने सोसाइटी के मौजिज व्यक्तियों से पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराधों को रोकने को लेकर सुझाव भी लिए तथा पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने कहा आप सभी साइबर अपराधों से स्वयं को दूर रखे व सोशल मीडिया पर अन्जान लोगो से फ्रैंड व फॉलो रिक्वेस्ट असेप्ट ना करे, अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना दे। किसी भी साइबर अपराध के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाईन नं0 1930 पर काल करे या पुलिस की साइबर क्राइम की वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराधों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं को भी उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी जारी है। महिला थाना व महिला हेल्पलाइन 1091 व डायल 112 पीड़िता की मदद के लिए है। महिलाएं कभी भी अपनी शिकायत दे सकती है। कहीं भी मनचलों व असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने या कहीं भी जमावड़ा रहने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस द्वारा मनचलों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मौजिज व्यक्तियों से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp