बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana: पडोसी राज्यों से ली सीख, सिर मुंडाकर रेवाड़ी बाजार में घुमाया, जानिए कौन है आरोपी

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा पुलिस एक बार चर्चा में है। राजस्थान में बदमाशो को सिर मुडाकर बाजार में घुमान से सीख लेकर अब रेवाड़ी में ऐसा ही किया गया है। बता दे कि पोसवाल…


Haryana: पडोसी राज्यों से ली सीख, सिर मुंडाकर रेवाड़ी बाजार में घुमाया, जानिए कौन है आरोपी
Haryana: पडोसी राज्यों से ली सीख, सिर मुंडाकर रेवाड़ी बाजार में घुमाया, जानिए कौन है आरोपी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा पुलिस एक बार चर्चा में है। राजस्थान में बदमाशो को सिर मुडाकर बाजार में घुमान से सीख लेकर अब रेवाड़ी में ऐसा ही किया गया है। बता दे कि पोसवाल चौक स्थित एक ट्रांसपोर्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गए चारों बदमाशों की मंगलवार को रेवाड़ी पुलिस ने शहर के बीचोंबीच पहचान परेड कराई।Haryana

Advertisement

 

जैसे ही आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच खुले वाहन में सड़कों पर निकाला गया, आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए और “रेवाड़ी पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जानिए कब की है घटना: बता दे ये घटना 26 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे की है, जब स्कॉर्पियो में सवार चार बदमाश पोसवाल चौक स्थित एक ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में घुस गए थे। बदमाशों ने पिस्टल तानकर ट्रांसपोर्टर से कहा कि या तो वे उनकी फैक्ट्री में चल रहे ट्रांसपोर्ट ठेके में हिस्सेदारी दें या फिर एक करोड़ रुपये की रंगदारी अदा करें। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

बाजार में निाकली परेड: जैस ही सूचना मिली तो पुलिस ने रातभर छापेमारी शुरू की और मुख्य आरोपी गांव मुंडनवास निवासी रवि समेत तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथे आरोपी को भी कुछ ही घंटों में दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मॉडल टाउन थाना पुलिस ने घटनास्थल सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर पहचान परेड निकाली। यह परेड अंबेडकर चौक से शुरू होकर माता चौक होते हुए पोसवाल चौक तक पहुंची। इस दौरान डीएसपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण स्वयं मौजूद रहे और पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

दुकानदारो लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे: रेवाड़ी पुलिस के अनुसार, इस परेड का उद्देश्य अपराधियों में भय और जनता में कानून के प्रति भरोसा बढ़ाना है। कार्रवाई के दौरान बाजारों और गलियों में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो पुलिस की सख्त कार्रवाई को लेकर उत्साहित नजर आई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य जिलों में भी छापेमारी की जा रही है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp