
रेवाड़ी: त्योहारी सीजन में मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की नींद टूटी है। सोमवार को दिनभर जिले के अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए विभिन्न उत्पादों के नमूने (सैंपल) लिए । इतना ही नहीं घी की मिलावट का संदेह होने पर 281 किलोग्राम घी को जब्त किया गया। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा तफरी मच गईं
टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक गोदाम में जांच की गई, जहां मिल्क केक के सैंपल लिए गए। इसी कड़ी में कालाका रोड के सरस्वती विहार स्थित गोदाम में खोवा की जांच करते हुए सैंपल लिए गए। इसी प्रकार की जांच कसौला चौक स्थित मिठाई की दुकान से खोया, डेयरी से घी के सैंपल लिए गए मिलावट का संदेह होने पर 281 किलोग्राम घी को जब्त किया गया। लिए गए सैंपल जांच के लिए मधुबन भिजवाया गया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट करने वालों पर लगातार जांच करने के साथ चेतावनी दी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में अभी तक 100 से अधिक प्रतिष्ठानों पर जांच करने के साथ सैंपल लिए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
उन्होंने बताया कि सस्ते रेट के चक्कर में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वालों के प्रति आमजन को भी जागरूक होना होगा। स्वाद और रंग से भी गुणवत्ता की पहचान की जा सकती है। उत्पाद के पैकेट और डिब्बों में गुणवत्ता और सभी प्रकार का विवरण के साथ रेट भी लिखना होता है। कब बनाया था और कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है आदि विवरण साफ लिखना होगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
