बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Family ID Update: फैमिली आई को लेकर जरूर करें ये अपडेट, जानिए क्यों है जरूरी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana Family ID Update: हरियाणा में फैमिली आईडी (PPP) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपने अपने परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय अपडेट नहीं की है, तो तुरंत इसे…


Haryana Family ID Update: हरियाणा में फैमिली आईडी (PPP) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपने अपने परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय अपडेट नहीं की है, तो तुरंत इसे सुधारना जरूरी है। दरअसल, हरियाणा परिवार पत्र अथॉरिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन परिवारों ने अपनी इनकम को अभी तक घोषित नहीं किया है, उनकी वार्षिक आय स्वतः 3 लाख रुपए दर्ज कर दी जाएगी।

Advertisement

Haryana Family ID Update विभाग ऐसे परिवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज रहा है, जिन्होंने फैमिली आईडी में अपनी आय को अपडेट नहीं किया। इन्हें 1 सप्ताह का समय दिया गया है।

इस अवधि में परिवार का मुखिया स्वयं जाकर या CSC सेंटर के माध्यम से अपनी वास्तविक आय दर्ज कर सकता है। इसके बाद यह जानकारी संबंधित क्रीड अधिकारी को भेजी जाएगी, जहां से वेरिफिकेशन कर आय को वैध माना जाएगा।Haryana Family ID Update

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फिलहाल हजारों ऐसे परिवार सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी आय को या तो शून्य दिखाया हुआ है या उसे वेरिफाई नहीं करवाया। कई मामलों में परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने के कारण भी आय शून्य दर्ज रह गई। अब ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें नोटिस और मैसेज भेजे जा रहे हैं। हाल ही में विभाग ने करीब 3.28 लाख AAY और SBPL राशन कार्ड रद्द किए हैं, जिनमें ऐसे ही मामले सामने आए थे।

झज्जर के क्रीड मैनेजर दीपक चौहान ने कहा कि जिनकी फैमिली आईडी में आय “जीरो” है, उनके लिए इनकम घोषित करना अनिवार्य है। यदि उन्होंने समय पर इसे अपडेट नहीं किया, तो उनकी आय विभाग द्वारा 1.80 लाख से 3 लाख रुपए तक मानी जा सकती है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगे किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी में वास्तविक आय दर्ज और वेरिफाई होना अनिवार्य होगा।Haryana Family ID Update

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp