बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana DElEd 2025 एडमिट कार्ड जारी! 25 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा, अभी करें डाउनलोड

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana DElEd 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर…


Haryana DElEd 2025 एडमिट कार्ड जारी! 25 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा, अभी करें डाउनलोड
Haryana DElEd 2025 एडमिट कार्ड जारी! 25 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा, अभी करें डाउनलोड
Google News Follow us on Google

Haryana DElEd 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र अनिवार्य है।

Advertisement

DElEd परीक्षा 25 सितंबर से 21 अक्तूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इस बार राज्य भर से कुल 23,569 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे, जिनमें 15,480 छात्राएं और 8,089 छात्र शामिल हैं।

दृष्टिहीन, डिस्लेक्सिक, मूक-बधिर या लिखने में स्थायी रूप से असमर्थ छात्र जिनकी विकलांगता 40% या अधिक है, वे परीक्षा में स्क्राइब की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें परीक्षा से दो दिन पहले स्क्राइब से जुड़े सभी दस्तावेज़ जैसे मेडिकल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो और पहचान पत्र केंद्र अधीक्षक को जमा करने होंगे। स्क्राइब की उम्र उम्मीदवार से कम होनी चाहिए और उसकी शैक्षणिक योग्यता केवल 12वीं तक सीमित होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

DElEd की पहली और दूसरी वर्ष की बाहरी और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही आयोजित की जाएंगी। सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों को परीक्षा तिथियों और प्रक्रिया की जानकारी समय पर दें।

बोर्ड ने यह भी बताया कि आंतरिक और बाहरी प्रायोगिक परीक्षा व एसआईपी के अंक 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद अंक दर्ज करने पर प्रति छात्र 500 रुपये या अधिकतम 5000 रुपये प्रति संस्थान का जुर्माना लगेगा। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए संस्थान बोर्ड से ईमेल dledexam2017@gmail.com या फोन 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp