
रेवाड़ी थाना मॉडल टाउन पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime
ये किए काबू: गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव भवाड़ी निवासी पंकज और गांव पीथनवास की ढाणी निवासी देवीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।Haryana crime
घटना 30 अगस्त की है, जब गांव आशियाकी गौरावास निवासी जयप्रकाश अपनी बेटी के इलाज के लिए शिव चौक स्थित एक निजी अस्पताल आया था। उसके साथ कंपनी में कार्यरत साथी जितेंद्र भी मौजूद था।Haryana crime
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
दोनों ने गाड़ी अस्पताल के बाहर खड़ी की और इलाज के लिए अंदर चले गए। करीब एक घंटे बाद जब वे लौटे तो पाया कि गाड़ी का ड्राइवर साइड से शीशा टूटा हुआ था और उसमें रखे उनके बैग चोरी हो गए थे।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैगों में लैपटॉप, थिंकपैड, आईफोन, ईयरबड्स, नकद राशि, क्रेडिट कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
जांच के बाद रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान पीड़ित को सौंप दिया जाएगा और आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
