बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana crime: बैंक की किस्त पेंडिंग बताकर रूकवाया, चालक का किडनेट करके ट्रक लूटा

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana news : हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। हरियाण के कुरूक्षेत्र के पास चार बदमाशों ने शनिवार देर रात एक ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा…


Haryana news : हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। हरियाण के कुरूक्षेत्र के पास चार बदमाशों ने शनिवार देर रात एक ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा कर लिया। बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया और ट्रक लूट ले गए।

Advertisement

जानिए क्या है मामला: बता दे कि रविवार सुबह खेत मालिक ने चालक को बंधा देखा तो उसके हाथ-पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक के ब्यान पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।Haryana crime

कार सवार बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम: बता दें कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाला ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि वह अंबाला के शाहबाद से ट्रक लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था।Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कुरुक्षेत्र के पास पहुंचे तो कार में सवार चार लोगों ने उनके ट्रक के आगे कार अड़ाकर रुकवा लिया। आरोपियों ने कहा कि वे बैंक से हैं। ट्रक की किस्तें नहीं भरी गईं और उन्हें ट्रक ले जाना है। यह कहकर तीन लोग ट्रक में चढ़ आए।

चौथा आरोपी कार में सवार होकर चला गया। तीनों लोगों ने ट्रक में चढ़ते ही उनको बंधक बना लिया और रात करीब एक बजे उनको करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया। रविवार सुबह किसान जितेंद्र ने उनको खोला तो कुलदीप ने बताया कि ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक की बैंक की कोई किस्त बकाया नहीं है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp