मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी पुलिस को मिली सफलता, विरेंद्र के चार हत्यारोपियों को किया काबू

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana crime: सीआईए व कोसली पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव भाकली निवासी विरेंद्र सिंह हत्या के मामले में चार आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता…


सीआईए व कोसली पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव भाकली निवासी विरेंद्र सिंह हत्या के मामले में चार आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए व कोसली पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव भाकली निवासी विरेंद्र सिंह हत्या के मामले में चार आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Google News Follow us on Google

Haryana crime: सीआईए व कोसली पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव भाकली निवासी विरेंद्र सिंह हत्या के मामले में चार आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव भोहतवास भोंदू निवासी विनय कुमार व गांव भाकली निवासी दीपक,राहुल उर्फ सीडी, कुलदीप उर्फ 502 के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Haryana crime

डीएसपी विद्यानंद ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया की गांव भाकली निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा पवन आर्मी में पठानकोट में तैनात है। वह गत 7 जून को गेम की प्रेक्टिस में शामिल होने के लिए पहले हिसार आया था। इसके बाद रविवार को वह अपने ताऊ पूर्णसिंह के घर पर कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव में आ गया था।Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पवन को रात को ही ड्यूटी पर लौटना था, जिस कारण उसका पिता बिरेंद्र उसे कोसली छोड़कर घर पर वापिस लौट रहा था। जो गांव के श्मशाम घाट के पास भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा, उसके भाई दीपक, राहुल उर्फ सीडी, गांव भोतवास भोंदू निवासी राहुल व विनय आदि ने एक शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश के चलते उसके पति बिरेंद्र को रोक लिया।

इन लोगों ने उसके पति बिरेंद्र के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जो इस दौरान उसका पति जान बचाने के लिए घऱ की तरफ भागकर आ गया। जो सभी आरोपी गाडी मे बैठकर पीछे – पीछे उसके घर की तरफ आ गए ओर उसके पति को मारने लगे। आरोपियों ने उसके पति पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। इस दौरान उनको भी थप्पड़ और मुक्कों से पीटा गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

गली के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उसके पति को अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने इस मामले दें छह आरोपियों के खिलाफ थाना हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके किया था।

त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपी गांव भोहतवास भोंदू निवासी विनय कुमार व गांव भाकली निवासी दीपक,राहुल उर्फ सीडी, कुलदीप उर्फ 502 को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

पुलिस ने मौके से दो जिंदा रोंद व दो खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp