सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana crime: पत्नी का ईलाज करवाने जा रहे व्यापारी का फोन व पर्स चोरी, चलती ट्रेन में हुई वारदात

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana crime: हरियणा के रेवाड़ी में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। चोर चलती ट्रेन से हैंड बैग व पर्स चोरी कर ले गए। इनमें कैश, मोबाइल व डॉक्यूमेंट थे।बता…


ट्रेन में सामान चोरी होने पर करें ये काम
ट्रेन में सामान चोरी होने पर करें ये काम
Google News Follow us on Google

Haryana crime: हरियणा के रेवाड़ी में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। चोर चलती ट्रेन से हैंड बैग व पर्स चोरी कर ले गए। इनमें कैश, मोबाइल व डॉक्यूमेंट थे।बता दे कि चोरी की घटना रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ के बीच हुई है। इसको लेकर सूचना GRP गुरुग्राम को दी, जहां से शिकायत ट्रांसफर होकर रेवाड़ी GRP के भेजी गई है।Haryana crime

Advertisement

 

जानिए क्या है मामला’ जोधपुर शहर की हाईकोर्ट कालोनी निवासी राजकुमार हसवानी ने बताया कि वह परिवार के साथ परिवार सहित जोधपुर से गुरुग्राम ट्रेन से आ रहा था रात को लगभग 2 उसकी आंख खुली तो रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गाड़ी चल पड़ी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जब उसने अपना सामान चैक किया तो लाल रंग का लेडीज हैंड बैग व मेरा पर्स गायब मिला। लेडीज पर्स में 3 मोबाइल फोन वन प्लस 12, iPhone Pro, वन प्लस नोर्ड व 1 लाख रुपए कैश थे। मेरे पर्स में 5 हजार कैश, 4 क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस था।

गुरूग्राम जा रहा था परिवार: राजकुमार हसवानी ने बताया कि वह हैंडीक्रॉफ्ट का व्यापारी है। पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसे दिखाने के लिए वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसका सब कुछ चोरी हो गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

रेवाड़ी GRP थाना के जांच अधिकारी ASI राजकुमार ने बताया कि जोधपुर के व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

यदि चलती ट्रेन में आपका सामान चोरी हो जाता है, तो आप ट्रेन कंडक्टर/कोच या गार्ड या जीआरपी (GRP) एस्कॉर्ट के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp