
Haryana news : हरियाणा पुलिस और ड्रग कंट्रोल हरियाणा टीम एक बडी सफलता मिली है। टोहाना पुलिस और ड्रग कंट्रोल टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर को नशीली गोलियों की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर सील कर दिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल स्टोर को सील : ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के सहयोग से भूटानी मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया। पुलिस की जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से कई संदिग्ध दवाइयां बरामद हुईं, जिनका उचित रजिस्ट्रेशन व बिलिंग एंट्री नहीं मिली। Haryana news
मुखबीर से मिली सूचना के अनुसार कपिल अवैध दवाईयां बेचने का काम करता है। CIA पुलिस ने भाखड़ा नहर के पास से वार्ड 12 निवासी कपिल पुत्र हेमराज को काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 नशीली टैबलेट भी बरामद की हैं।Haryana crime
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये गोलियां टोहाना स्थित भूटानी मेडिकल हॉल से खरीदकर लाया था।Haryana news
CIA टोहाना प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार की टीम द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि मेडिकल संचालक कपिल भूटानी ड्रग्स एवं औषधि नियंत्रण अधिनियमों का उल्लंघन कर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री कर रहा है।Haryana crime
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के सहयोग से भूटानी मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया। पुलिस की जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से कई संदिग्ध दवाइयां बरामद हुईं, जिनका उचित रजिस्ट्रेशन व बिलिंग एंट्री नहीं मिली। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
