मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana crime: महेंद्रगढ के ट्रांसपोर्टर ने धारूहेड़ा में किया सुसाइड, पुलिस जांच में ये वजह आई सामने

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। थाना धारूहेडा के पीछे सैयद कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कार्यालय में 58 वर्षीय ट्रांसपोर्टर धर्मपाल ने फंखे के हुक…


धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। थाना धारूहेडा के पीछे सैयद कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कार्यालय में 58 वर्षीय ट्रांसपोर्टर धर्मपाल ने फंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक महेंद्रगढ़ जिले के गांव भालखी का रहने वाला था और धारूहेड़ा में महेश ट्रांसपोर्ट नाम से अपना कार्यालय संचालित करता था। जैसे लोगो का सुसाइड का समाचार ​मिला तो सनसन्नी फेल गई। Haryana crime

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार वह यहां अकेले रहता था और रोजाना सुबह कर्मचारी उसके पास आते थे, लेकिन रविवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना धारूहेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां धर्मपाल फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। Haryana crime

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक पर्ची मिली है, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये की लेनदारी लिखी हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक दबाव या लेन-देन संबंधी तनाव इसकी वजह हो सकता है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कार्यालय के अंदर मौजूद दस्तावेज, पर्चियां और मोबाइल फोन को भी कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

थाना प्रभारी एसआई कश्मीर ने बताया कि बेटे के बयान पर मजबूर होकर आत्महत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर उसके बेटे को सौंप दिया है। उसकी जेब मे मिली पर्ची के आधार पर तीन लोगों पर करीब ढाई करोड़ रुपए नहीं देने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp