मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Crime : कालेज के लिए निकली छात्रा गायब , मोबाइल नंबर बंद

Written by: PK Chauhan

Published:

Mahendragarh News:  जिले के गांव बसई की रहने वाली 20 वर्षीय एक छात्रा जो गवर्नमेंट कॉलेज महेंद्रगढ़ में पढ़ती है, 3 दिसंबर को कॉलेज के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस…


Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ की छात्रा तीन दिसंबर से लापता, परिजनों ने युवक पर बेटी को छिपाने का लगाया आरोप
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ की छात्रा तीन दिसंबर से लापता, परिजनों ने युवक पर बेटी को छिपाने का लगाया आरोप
Google News Follow us on Google

Mahendragarh News:  जिले के गांव बसई की रहने वाली 20 वर्षीय एक छात्रा जो गवर्नमेंट कॉलेज महेंद्रगढ़ में पढ़ती है, 3 दिसंबर को कॉलेज के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि छात्रा का मोबाइल नंबर भी अब बंद आ रहा है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है।Haryana Crime

Advertisement

परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें शक है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को कहीं छुपाकर रख रहा है। इस युवक के कारण लड़की के लापता होने की संभावना जताई जा रही है। परिजन कह रहे हैं कि छात्रा ने उस दिन सूट-सलवार पहना था और पैरों में जूते थे।

परिवार ने खुद भी की तलाश

परिवार ने बेटी को खोजने के लिए अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। बेटी के गुमशुदा होने की खबर फैलते ही इलाके में भी चर्चा होने लगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की FIR

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित जगहों पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही लड़की को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।

परिजन और पुलिस दोनों ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। परिवार को उम्मीद है कि उनकी बेटी जल्द घर वापस आएगी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी तत्परता से कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp