मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

CM Haryana ने स्टूडेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विलेज का किया उद्घाटन, दो प्रख्यात वैज्ञानिकों को हर साल मिलेगा हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सैनी वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे विज्ञान को प्रयोगशालाओं की दीवारों से बाहर निकालकर उनका फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी…


चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सैनी वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे विज्ञान को प्रयोगशालाओं की दीवारों से बाहर निकालकर उनका फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी वैज्ञानिकों, शोध संस्थानों, उद्योग जगत और स्टार्टअप्स स मिलकर विज्ञान आधारित विकास मॉडल बनाएं ताकि लोगों का इसका लाभ मिल सके।CM Haryana

Advertisement

Haryana CM नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में स्टूडेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विलेज का (Student Science and Technology Village) उद्घाटन पर बोल रहे थे। उन्होंने इस विलेज को आधुनिक भारत का नया नालंदा की संज्ञा दी गई है। हरियणा के सीएम नायब सैनी ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों में गहरी रूचि दिखाई।CM Haryana

दो प्रख्यात वैज्ञानिकों मिलेगा विज्ञान रत्न पुरस्कार: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने 40 वर्ष से अधिक आयु के दो प्रख्यात वैज्ञानिकों को प्रत्येक वर्ष हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला व हिसार जैसे शहर आज देश के प्रमुख आईटी और आरएंडडी हब बन रहे हैं। करनाल, हिसार और रोहतक जैसे नगर कृषि प्रौद्योगिकी और जलवायु सेवाओं के बड़े केंद्र बन रहे हैं।CM Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

देश-विदेश से प्रतिभागी हो रहे शामिल: बता दें कि हरियाणा में दूसरी बार साइंस फेस्टिवल की मेजबानी मिली है। इस चार दिवसीय विज्ञान महाकुंभ में देश-विदेश के 40 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख तथा उत्तर और पश्चिम राज्यों के युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य होते हुए विज्ञान, शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। सरकार अपनी नीतियों में स्टैम शिक्षा, एआई रोबोटिक्स, स्टार्टअप शिक्षा, साइबर सुरक्षा, एग्रीटेक, बायोटेक और स्पेस टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता दे रही हैं।CM Haryana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp