बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana CET Result अपडेट, 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana में तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए हुए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में शामिल करीब साढ़े 12 लाख युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग…


Haryana CET Result अपडेट, 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म
Haryana CET Result अपडेट, 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म
Google News Follow us on Google

Haryana में तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए हुए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में शामिल करीब साढ़े 12 लाख युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) नवरात्रों में सीईटी का परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

करेक्शन पोर्टल की तैयारी

करेक्शन पोर्टल खोलने को लेकर आयोग ने एडवोकेट जनरल से राय मांगी है। हाई कोर्ट में कई याचिकाओं की सुनवाई चल रही है। जल्द ही एजी की हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अगले सप्ताह पोर्टल खोला जा सकता है।

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह का दावा था कि परिणाम 31 अगस्त तक घोषित किया जाएगा। लेकिन परीक्षा के सामान्यीकरण सहित आयोग के विभिन्न फैसलों के विरोध में कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट गए। दो सितंबर को हाई कोर्ट ने नार्मलाइजेशन पर मुहर लगा दी। इसके बाद रिजल्ट घोषित करने का काम तेज कर दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

भर्ती विज्ञापन की तैयारी

रिजल्ट घोषित होते ही 10 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जा सकता है। इसमें 15 श्रेणियों के 8,653 पद भी शामिल हैं जिनका भर्ती विज्ञापन जुलाई में वापस ले लिया गया था। एचएसएससी के अनुसार वर्तमान में आयोग के पास कोई भर्ती लंबित नहीं है।

एचएसएससी ने चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी की पूरी योजना तैयार कर ली है। सरकार की मंजूरी मिलते ही ग्रुप-डी के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp