गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET 2025 का रिजल्ट 4 महीने से लटका, युवा कर रहे सरकारी नौकरी का बेसब्री से इंतजार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana CET: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के परिणामों का इंतजार अब चार महीनों से भी…


Haryana CET 2025 का रिजल्ट 4 महीने से लटका, युवा कर रहे सरकारी नौकरी का बेसब्री से इंतजार
Haryana CET 2025 का रिजल्ट 4 महीने से लटका, युवा कर रहे सरकारी नौकरी का बेसब्री से इंतजार
Google News Follow us on Google

Haryana CET: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के परिणामों का इंतजार अब चार महीनों से भी ज्यादा हो चुका है। युवा बेरोजगार इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे सरकारी नौकरी की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि आगामी पांच वर्षों में प्रदेश में दो लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी। भाजपा ने भी अपने चुनावी संकल्प पत्र में इस बात को प्रमुखता से रखा था। इसी घोषणा के तहत 17 अक्टूबर 2024 को शपथ ग्रहण समारोह के बाद करीब 24,000 पदों के रिजल्ट HSSC ने जारी किए थे। ये भर्तियां विधानसभा चुनाव से पहले ही चल रही थीं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अब तक तेज गति नहीं पकड़ पाई है।

CET 2025 के परिणाम का इंतजार

हालांकि पहले से जारी चयन सूचियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जुलाई 2025 में हुई CET 2025 का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। ग्रुप C के लगभग 9,000 पदों के लिए 26-27 जुलाई को परीक्षा हो चुकी है, लेकिन इस परीक्षा का परिणाम घोषित न होने के कारण नई भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। जब तक रिजल्ट नहीं आएगा, तब तक भर्ती की अगली प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

खाली पदों की जानकारी भेजने के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लगातार निर्देशों पर मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर खाली सरकारी पदों की जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी युवा लगातार मुख्यमंत्री से रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। कई युवाओं की उम्र भी बढ़ चुकी है, जिससे उनकी नौकरी पाने की संभावना प्रभावित हो रही है।

जल्द आएगा भर्ती कैलेंडर

सूत्रों की मानें तो जल्द ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक एनुअल कैलेंडर जारी करेगा, जिसमें विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों की पूरी जानकारी और समय-सारणी दी जाएगी। इससे युवाओं को यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन पदों पर कब भर्ती होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp