गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, आखिरी तारीख से पहले करें जल्द आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Board:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों गुरुकुलों और विद्यापीठों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर…


Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, आखिरी तारीख से पहले करें जल्द आवेदन
Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, आखिरी तारीख से पहले करें जल्द आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana Board:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों गुरुकुलों और विद्यापीठों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर बुधवार से आवेदन फॉर्म लाइव कर दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।

Advertisement

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा मार्च 2026 के लिए आवेदन 18 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के किए जा सकते हैं। इसके बाद 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक 100 रुपए 23 से 26 दिसंबर तक 300 रुपए और 27 से 30 दिसंबर तक 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 30 दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए परीक्षार्थियों को समय रहते आवेदन कराना होगा।

परीक्षा शुल्क की पूरी जानकारी

10वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपए है। इसके अलावा माईग्रेशन शुल्क 50 रुपए और प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपए जोड़कर कुल 1000 रुपए भुगतान करना होगा। वहीं 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपए है माईग्रेशन शुल्क 100 रुपए और प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपए जोड़कर कुल 1200 रुपए जमा करने होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

परीक्षार्थी विद्यालय गुरुकुल और विद्यापीठ के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधित विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रो. पवन कुमार ने सभी विद्यार्थियों और स्कूलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कराएं ताकि परीक्षा में शामिल होने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाई गई है ताकि हर विद्यार्थी अपनी परीक्षा के लिए आसानी से पंजीकरण कर सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp