मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा व राजस्थान पुलिस की सयुंक्त बैठक, वाट्सऐप ग्रुप से सूचनाएं होगी सांझा

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: रेवाड़ी व अलवर सीमा (Alwar police ) पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में हरियाणा और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों की इंटर-स्टेट समन्वय बैठक सोमवार को थाना…


Breaking News: रेवाड़ी व अलवर सीमा (Alwar police ) पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में हरियाणा और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों की इंटर-स्टेट समन्वय बैठक सोमवार को थाना मांढण में आयोजित की गई। बैठक में (Haryana -Rajasthan Police )दोनों राज्यों की पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय गिरोहों, वांछित अपराधियों और अनसुलझी वारदातों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संयुक्त रणनीति तैयार की। वाट्सऐप ग्रुप को और अधिक सक्रिय रखने, सूचनाओं को तुरंत साझा करने और संयुक्त गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने माना कि सीमा पार भागने की घटनाओं के कारण अपराधी अक्सर गिरफ्तारी से बच जाते हैं, इसलिए बेहतर तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से दोनों राज्यों की पुलिस ने सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में संयुक्त छापेमारी को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर विशेष मंथन किया गया। अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर उन पर एक साथ कार्रवाई करने पर सहमति जताई। इसके लिए दोनों राज्यों के थानों से संबंधित सक्रिय, फरार और निगरानी में चल रहे अपराधियों की सूची एक-दूसरे के साथ साझा की गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि किसी भी घटना के बाद शुरुआती घंटों में सूचना साझा हो जाने से अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वाट्सऐप ग्रुप को और अधिक सक्रिय रखने, सूचनाओं को तुरंत साझा करने और संयुक्त गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक वारदातों का ट्रैक रखना और उन पर त्वरित कार्रवाई करना संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। बैठक में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पिछले महीनों में हुई अनसुलझी वारदातों से जुड़े इनपुट भी साझा किए गए और उन पर संयुक्त संचालन चलाने का निर्णय लिया गया। पुलिस टीमों ने माना कि सीमावर्ती गांवों में अपराधियों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए इन इलाकों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है।Breaking News

बैठक में हरियाणा और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने भरोसा जताया कि आपसी सहयोग से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और दोनों राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनेगी। इस मौके पर थाना मांढण के प्रबंधक निरीक्षक किरण सिंह, थाना खोल के प्रबंधक निरीक्षक गजराज, थाना रामपुरा के पीएसआई संजय कुमार, चौकी इंचार्ज कुंड पीएसआई राकेश कुमार सहित दोनों राज्यों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp