बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 4वीं से 12वीं तक डेटशीट और विषय तय

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana में सरकारी स्कूलों के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित पत्र जारी किया है। पत्र…


Haryana सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 4वीं से 12वीं तक डेटशीट और विषय तय
Haryana सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 4वीं से 12वीं तक डेटशीट और विषय तय
Google News Follow us on Google

Haryana में सरकारी स्कूलों के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि चौथी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेंगी।

Advertisement

निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी है कि वे अपने अधीनस्थ स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ परीक्षा की डेटशीट साझा करें और परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करें। इस तरह सभी स्कूल समय पर और सुचारू रूप से परीक्षा आयोजित कर सकेंगे।

चौथी कक्षा की परीक्षा की बात करें तो 24 अक्टूबर को अंग्रेजी, 25 अक्टूबर को हिंदी, 27 अक्टूबर को गणित और 28 अक्टूबर को ईवीएस विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह, पांचवीं कक्षा की 24 अक्टूबर को अंग्रेजी, 25 अक्टूबर को हिंदी, 27 अक्टूबर को गणित और 28 अक्टूबर को ईवीएस विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

छठी कक्षा के छात्रों के लिए 24 अक्टूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 अक्टूबर को गणित, 27 अक्टूबर को हिंदी, 28 अक्टूबर को अंग्रेजी, 29 अक्टूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू, 30 अक्टूबर को विज्ञान और 31 अक्टूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी।

सातवीं कक्षा में 24 अक्टूबर को हिंदी, 25 अक्टूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर, 27 अक्टूबर को अंग्रेजी, 28 अक्टूबर को विज्ञान, 29 अक्टूबर को गणित, 30 अक्टूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू और 31 अक्टूबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा की परीक्षा 24 अक्टूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर से शुरू होकर 25 अक्टूबर को विज्ञान, 27 अक्टूबर को गणित, 28 अक्टूबर को हिंदी, 29 अक्टूबर को अंग्रेजी, 30 अक्टूबर को सामाजिक विज्ञान और 31 अक्टूबर को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू विषय तक चलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp