मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana news: पिछले 5 साल से फ्लैटों पर कब्ज़े का इंतजार, सडकों पर उतरे लोग

Written by: PK Chauhan

Published:

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-89 स्थित एमआरजी  ( MIRG) अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के आवंटियों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। फ्लैट का कब्ज़ा न मिलने से नाराज आवंटी रविवार को वाटिका…


Gurugram News: गुरुग्राम एमआरजी हाउसिंग आवंटियों का गुस्सा बढ़ा फ्लैट न मिलने पर धरने से प्रशासन और बिल्डर दोनों पर बढ़ा दबाव
Gurugram News: गुरुग्राम एमआरजी हाउसिंग आवंटियों का गुस्सा बढ़ा फ्लैट न मिलने पर धरने से प्रशासन और बिल्डर दोनों पर बढ़ा दबाव
Google News Follow us on Google

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-89 स्थित एमआरजी  ( MIRG) अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के आवंटियों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। फ्लैट का कब्ज़ा न मिलने से नाराज आवंटी रविवार को वाटिका टावर स्थित बिल्डर ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे। बावजूद इसके, बिल्डर की ओर से कोई ठोस जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।Haryana news

Advertisement

धरना खत्म होने के बाद आवंटियों ने सेक्टर-53 थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी। इसके बाद पुलिस ने बिल्डर से बातचीत की और 12 दिसंबर को पुलिस थाने में आवंटियों व बिल्डर के बीच बैठक तय की है, जिसमें कब्ज़े से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।Haryana news

आवंटियों ने बताया कि फरवरी 2019 में ड्रॉ सिस्टम के तहत उन्होंने फ्लैट बुक किए थे। प्रोजेक्ट को अक्टूबर 2019 में पर्यावरण की मंजूरी भी मिल गई थी। बिल्डर ने सितंबर 2023 तक कब्ज़ा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई। दो साल से ज्यादा की देरी ने लोगों की आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ा दी है

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

संजय  और निकिल छाबड़ा ने बताया कि अधिकांश लोग किराए के मकानों में रहते हुए बैंक की ईएमआई भी भर रहे हैं, जिससे आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। नीरजा सिंह ने कहा कि कई बार बिल्डर से मुलाकात के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है, कब्ज़ा देने की कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई।

आवंटियों का आरोप है कि बिल्डर आक्युपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) के आवेदन का हवाला दे रहा है, जबकि तय समय पर कब्ज़ा न देना उनके साथ सीधा अन्याय है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आवंटी शामिल हुए और सभी ने हरेरा व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना है कि अब वे सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाब और जल्द से जल्द फ्लैट का कब्ज़ा चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp