गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gurugram crime: गुरुग्राम में पढ़ने वाले चार दोस्तों का खुलासा, पार्टी के शौक में खड़ी गाड़ियों के टायर उड़ाकर बना रहे थे पैसा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Gurugram crime:  शहर के होटल और क्लबों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक पिछले दो से तीन महीनों…


Gurugram crime: गुरुग्राम में पढ़ने वाले चार दोस्तों का खुलासा, पार्टी के शौक में खड़ी गाड़ियों के टायर उड़ाकर बना रहे थे पैसा
Gurugram crime: गुरुग्राम में पढ़ने वाले चार दोस्तों का खुलासा, पार्टी के शौक में खड़ी गाड़ियों के टायर उड़ाकर बना रहे थे पैसा
Google News Follow us on Google

Gurugram crime:  शहर के होटल और क्लबों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक पिछले दो से तीन महीनों में करीब 14 वारदातों को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने चारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा सके।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं और क्लब व पार्टी के बेहद शौकीन हैं। आर्थिक तंगी और महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी करना शुरू कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में झाड़सा का ऋषिकेश, झज्जर का अर्जुन, पलवल का पीयूष राणा और बिहार मुंगेर का तुषार कुमार शामिल हैं।

सभी पढ़ाई में भी अच्छे छात्र

चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी पढ़ाई में भी अच्छे रहे हैं। ऋषिकेश सीए की तैयारी कर रहा है। अर्जुन बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बीए-एलएलबी का छात्र है। पीयूष राणा गुरुग्राम यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रहा है और तुषार कुमार द्रोणाचार्य कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। चारों ने अतुल मेमोरियल स्कूल से साथ पढ़ाई की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय अर्जुन की मारुति फ्रॉन्क्स कार में घूमते थे। वे होटलों और सेक्टरों में खड़ी गाड़ियों की रेकी करते, फिर जैक और औजारों की मदद से टायर और रिम निकाल लेते। चोरी के बाद कारों को ईंटों पर खड़ा कर भाग जाते। चोरी किए सामान को वे अपनी कार में रखकर ले जाते थे।

रिमांड पर कर रही है पुलिस जांच

चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि चोरी किए गए टायर और रिम कहाें बेचे गए और क्या इनके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इस तरह की वारदातों पर पूरी तरह रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp