
GST Reduced : केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जीएसटी दरों में की गई कटौती का असर अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। 22 सितंबर से लागू इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद राशन, किराना और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिली है।GST Reduced
बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने रेवाड़ी के ब्रास मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। जूते और कपड़ों के व्यापारियों ने बताया कि पहले कई वस्तुओं पर 18% तक जीएसटी लगती थी, जिसे घटाकर अब मात्र 5% कर दिया गया है। इस फैसले से बाजार में ग्राहकी बढ़ी है और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।GST Reduced

जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने जनता के हित में बड़ा कदम उठाया है। जीएसटी दरों में कमी से महंगाई पर लगाम लगेगी और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।GST Reduced
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
वहीं, मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने कहा कि यह निर्णय वास्तव में आम आदमी की जेब पर पड़ रहे बोझ को कम करने वाला है। छोटे दुकानदारों से लेकर मध्यमवर्गीय परिवार तक, हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।GST Reduced
इस अवसर पर जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, आईटी प्रमुख एडवोकेट नवीन कुमार, मंडल अध्यक्ष समीर कालरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, वाइस चेयरमैन श्याम चुघ, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धुपिया सहित व्यापारी वर्ग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।GST Reduced
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
