बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मोबाइल से घर बैठे योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी महिलाएं

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। इसका मकसद…


Haryana की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मोबाइल से घर बैठे योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी महिलाएं
Haryana की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मोबाइल से घर बैठे योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी महिलाएं
Google News Follow us on Google

Haryana सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। इसका मकसद महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करना है और योजना के अंतर्गत राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा होगी।

Advertisement

ऐप लॉन्च का कार्यक्रम

अब 25 सितम्बर को पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी इस योजना का ऐप लांच करेंगे। अलग-अलग जिलों में मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि इस ऐप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत आसान हो जाएगी।

महिलाओं को मिलेगा 2100 रुपए

रजिस्ट्रेशन करने के एक महीने बाद हर महिला को 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। अगर कोई महिला 25 सितम्बर को रजिस्ट्रेशन करवाएगी तो उसे नवम्बर से राशि मिलेगी। वहीं अन्य तारीखों पर रजिस्ट्रेशन करने वाली महिलाओं को रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक महीने बाद भुगतान शुरू होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

गिरोहों से सावधान रहें

योजना को लेकर कुछ गिरोह सक्रिय हैं जो महिलाओं से पैसे लेकर झांसा देते हैं कि वे उनका रजिस्ट्रेशन करवा देंगे। मंत्री कृष्ण बेदी ने चेतावनी दी कि किसी भी महिला को सेंटर पर जाकर या किसी को पैसे देकर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहिए। सभी महिलाएं खुद अपने मोबाइल फोन से ही रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा

इस ऐप से एक मोबाइल फोन से कितने भी रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। महिलाओं को योजना का लाभ पाने के लिए अपने घर से ही सुरक्षित तरीके से रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी और कोई भी धोखाधड़ी का शिकार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp