बुधवार, 4 नवम्बर 2026

हरियाणा के रेवाड़ी में 17 सितम्बर को भव्य निरंकारी संत समागम, निरंकारी राजपिता रमित करेगे गुणगान

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी: निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से 17 सितम्बर को रेवाड़ी में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। यह समागम निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति…


रेवाड़ी: निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से 17 सितम्बर को रेवाड़ी में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। यह समागम निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति में बावल रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पीछे हुडा मैदान में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

रेवाड़ी संयोजक महात्मा हरीश कुमार जी ने बताया कि समागम की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन का उद्देश्य “ब्रह्म की प्राप्ति और भ्रम की समाप्ति” है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज इस परमात्मा का बोध कराकर इंसान को जीवन का असली उद्देश्य समझा रही हैं।

मिशन का संदेश है—”एक को जानो, एक को मानो और एक हो जाओ”, जिससे समाज में भाईचारे और एकत्व की भावना को मजबूत किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

समागम में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर संत महात्मा प्रभु परमात्मा की महिमा का गुणगान करेंगे और मानवता, प्रेम तथा आपसी सद्भाव का संदेश देंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और स्थानीय सेवादल व संत महात्मा तैयारियों में पूरी लगन से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने रेवाड़ी और आसपास के लोगों से आह्वान किया है कि वे इस समागम में पहुंचकर सत्संग का लाभ लें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सत्संग की महिमा को समझाते हुए महात्मा तुलसीदास जी की पंक्तियां भी उद्धृत की गईं—“एक घड़ी आधी घड़ी, आधी में पुनि आध, तुलसी संगत साधु की, हरे कोटि अपराध।” आयोजकों के अनुसार सत्संग से मन पवित्र होता है और प्रभु भक्ति में लगन बढ़ती है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp