बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Fraud: हरियाणा के रेवाड़ी में किसान को भेजा एक करोड 40 हजार लोन रिकवरी का नोटिस, जानिए क्या है फजीवार्ड का खेल

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: ततारपुर इस्मुरार गांव के एक किसान के नाम पर फर्जीवाड़ा कर केनरा बैंक से 27 लाख रुपये का लोन लिए जाने का मामला सामने आया है। किसान को जब बैंक की…


धारूहेड़ा: ततारपुर इस्मुरार गांव के एक किसान के नाम पर फर्जीवाड़ा कर केनरा बैंक से 27 लाख रुपये का लोन लिए जाने का मामला सामने आया है। किसान को जब बैंक की ओर से 1 करोड़ 40 हजार रुपये की रिकवरी का नोटिस मिला तो उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर किसान ने इसकी शिकायत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Fraud

Advertisement

पीड़ित किसान महिपाल ने बताया कि उसका धारूहेड़ा स्थित केनरा बैंक में कोई खाता नहीं है और उसने इस बैंक से कभी कोई लोन भी नहीं लिया। उसने बताया कि करीब आठ साल पहले उसके नाम पर फर्जी तरीके से केसीसी योजना के तहत 27 लाख रुपये का लोन लिया गया था, जिसकी किस्तें कई सालों से जमा नहीं हुईं।Fraud

रिकवरी नोटिस लगा पता: बता दे कि ब्याज सहित लोन की राशि बढ़कर अब 1 करोड़ 40 हजार  रुपये तक पहुंच गई है। किसान को जब कोर्ट से रिकवरी नोटिस मिला, तभी उसे इस फर्जी लोन की जानकारी हुई। जबकि उसने आस तक इस बैंक से कोई लेन देन ही नहीं किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

किसान महिपाल ने बताया कि उसने बैंक कर्मियों से संपर्क किया तो उन्होंने रिकॉर्ड में उसके नाम पर लोन दिखाया। समाधान न मिलने पर उसने उपायुक्त से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अंततः पुलिस का सहारा लिया। वह कई दिनों से इस फर्जी लोन से परेशान है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। बैंक से सभी संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लोन जारी करने की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस ने फिलहाल धोखाधड़ी और दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp