बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: IGU में पहली बार होंगे ज़ोनल स्तर पर यूथ फेस्टिवल, लिए गए बड़े फैसले

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर, रेवाड़ी में कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई आठवीं यूथ वेलफेयर कमेटी की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय…


Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर, रेवाड़ी में कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई आठवीं यूथ वेलफेयर कमेटी की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय स्तर पर पहली बार जोनल स्तर पर यूथ फेस्टिवल का आयोजन होगा।

Advertisement

इसके लिए रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ ज़ोन बनाए गए हैं। रेवाड़ी ज़ोन का आयोजन केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में जबकि महेंद्रगढ़ ज़ोन का आयोजन आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज महेंद्रगढ़ में होगा। दोनों आयोजनों के लिए छात्र कल्याण विभाग की ओर से ₹6-6 लाख की राशि दी जाएगी।

अब तक रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के 135 कॉलेजों के लिए संयुक्त रूप से एक ही यूथ फेस्टिवल होता था, जिससे अधिक टीमें होने के कारण कार्यक्रम देर रात तक चलते थे। इस बार अलग-अलग ज़ोन बनाने से आयोजन अधिक सुव्यवस्थित होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बैठक में युवाओं के लिए चार एडवेंचर कैंप आयोजित करने का भी फैसला लिया गया, जिनमें लड़के और लड़कियों के लिए दो-दो कैंप होंगे। ये कैंप उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक होंगे और इसके लिए ₹10 लाख का बजट मंजूर किया गया।

इसके अलावा छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ₹20 लाख का बजट भी स्वीकृत किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि ज़ोनल स्तर पर ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाली टीम को ₹21,000 और इंटर-ज़ोनल स्तर पर विजेता टीम को ₹31,000 की राशि दी जाएगी। साथ ही AIU द्वारा आयोजित फेस्टिवल्स में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹15,000 से लेकर ₹3,100 तक का सांस्कृतिक स्टाइपेंड मिलेगा।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

बैठक का संचालन निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने किया और अंत में कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कई वरिष्ठ प्रोफेसरों, प्रिंसिपलों और छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।Breaking News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp