
चंडीगढ़। वीरवार सुबह शहर में बड़ी वारदात हुई जब दो बदमाश बाइक पर सवार होकर कजेहड़ी स्थित होटल दिलजोत पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने होटल पर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रियंका, ऑपरेशन सेल और थाना-36 की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।Firing in Haryana
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों के कैमरों की भी गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।Firing in Haryana
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले मोहाली में जिम संचालक विक्की पर गोली चलाई थी। इसके बाद वे चंडीगढ़ पहुंचे और होटल दिलजोत पर हमला किया। बताया जा रहा है कि बदमाशों का निशाना होटल संचालक वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है, लेकिन वारदात के समय वह होटल पर मौजूद नहीं था और अपने घर पर था।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
CCTV फुटेज से पता चला कि दोनों आरोपी मोहाली की तरफ से आए थे। पहले उन्होंने होटल के सामने से बाइक निकाली और कुछ देर बाद वापस लौटकर फायरिंग की। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
