बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Faridabad News: हरियाणा स्टेट स्कूल एथलेटिक्स में बेटियों ने जीते 5 पदक, सुभाष चंद्रा फाउंडेशन का नाम रोशन

Written by: PK Chauhan

Published:

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक बार फिर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। फाउंडेशन की खिलाड़ियों ने रजत और…


हरियाणा राज्य स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है।
हरियाणा राज्य स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है।
Google News Follow us on Google

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक बार फिर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। फाउंडेशन की खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर न केवल फाउंडेशन बल्कि अपने जिले हिसार का भी नाम रोशन किया।Faridabad News

Advertisement

प्रतियोगिता 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राजीव गांधी खेल परिसर, फरीदाबाद में आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, सुभाष चंद्रा फाउंडेशन दौलतपुर की बेटियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 साल आयु वर्ग में अमीषा गुर्जर ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत और 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक जीतकर टीम को गौरवान्वित किया। वहीं, 17 साल की अन्य खिलाड़ी वर्मा, रोनक, इच्छा और इशू ने 4×100 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया।Faridabad News

19 साल आयु वर्ग में सोनम ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 4×100 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीतकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया। राधिका ने 3000 मीटर वाक रेस में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुभाष चंद्रा फाउंडेशन ऐथलेटिक्स सेंटर दौलतपुर के संचालक और कोच रामफल कश्यप ने बताया कि उनकी बेटियां लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर फाउंडेशन का नाम ऊंचा कर रही हैं। रामफल कश्यप ने कहा कि दिन-रात मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं।

इस शानदार प्रदर्शन से न केवल खिलाड़ियों को बल्कि उनके परिवार और फाउंडेशन को गर्व का अनुभव हुआ है। बेटियों की मेहनत और खेल प्रतिभा ने हरियाणा के खेल क्षेत्र में एक बार फिर प्रदेश का परचम लहरा दिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp